बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव, सम्राट चौधरी के नाम पर सीएम पद के लिए सहमति लगभग फाइनल
पटना. बिहार में नई सरकार बनने की कवायद के बीच इस वक्त बड़ी खबर खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. पार्टी और सहयोगी दलों के बीच सहमति बन चुकी है और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है. बताया जा रहा है कि नेतृत्व स्तर पर अंतिम मुहर लग चुकी है औ शाम तक इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. नई सरकार के गठन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और मंत्रिमंडल को लेकर भी जल्द तस्वीर साफ हो सकती है.
बता दें, बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी तस्वीर अब लगभग साफ होती नजर आ रही है. 15 अप्रैल 2026 को राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना तय माना जा रहा है. इससे पहले ही संभावित मंत्रिमंडल और सरकार के फॉर्मूले की जानकारी सामने आ गई है, जिसने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है. नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 24 मंत्री शामिल हो सकते हैं. बीजेपी कोटे से सीएम सहित 11 मंत्री, जबकि जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम समेत 9 मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. सम्राट चौधरी का सीएम बनना लगभग फाइनल है.
कैसा होगा नया मंत्रिमंडल?
वहीं इससे पहले नीतीश कुमार कैबिनेट की आखिरी बैठक में बड़ा फैसला लिया गया. मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग करने पर मुहर लगी. वहीं इसी के साथ आज शाम बिहार के अगले सीएम के नाम का औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया जाएगा. नई सरकार के संभावित स्वरूप को लेकर चर्चाएं तेज हैं. सूत्रों के मुताबिक 24 सदस्यीय मंत्रिमंडल बन सकता है, जिसमें भाजपा से मुख्यमंत्री सहित 11, जेडीयू से 9 (डिप्टी सीएम सहित), एलजेपी (रामविलास) से 2 और हम व आरएलएम से 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं. भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह जैसे नाम चर्चा में हैं, जबकि जेडीयू से विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह समेत कई नेताओं के नाम सामने हैं.
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
अक्षय तृतीय पावन मुहूर्त पर एमपीसीडीएफ गेट सांची पार्लर हुआ शुरू
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत
मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित
सियासत गरम: खरगे ने PM मोदी को घेरा, AIADMK गठबंधन पर उठाए सवाल