एलपीजी सिलेंडर पर सवाल: दो दिन बाद गैस खत्म, अंदर मिला पानी जैसा पदार्थ
रायपुर | एक तरफ जहां आम जनता सिलेंडर के संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ राजधानी रायपुर में गैस सिलेंडर में पानी भरकर जनता को दिया जा रहा है. अब एक ऐसा ही मामला रायपुरा चौक स्थित इंद्रप्रस्थ फेस-2 से सामने आया है.
सिलेंडर में गैस की जगह निकला पानी
जानकारी के मुताबिक, उपभोक्ता धर्मेंद्र ने बताया कि करीब दो माह पहले उसने टाटीबंध स्थित परवेज गैस एजेंसी से सिलेंडर 14 फरवरी- बुकिंग नंबर 587026, बुक किया था. उस दौरान उन्हें सिलेंडर तौल के नहीं दिया गया. लेकिन वजन देखकर उपभोक्ता ने सिलेंडर रख लिया. जब घर में इस्तेमाल हो रहा दूसरा सिलेंडर खत्म हुआ तो, उपभोक्ता ने फरवरी माह में लिए सिलेंडर को इस्तेमाल करने निकाला, दो दिन चलने के बाद अचानक गैस बंद हो गया.जब सिलेंडर को हिलाकर देखा तो उसमें से पानी की आवाज आने लगा. जिसके बाद उपभोक्ता ने सिलेंडर को नीचें झुकाकर छेद में पिन डाला तो भारी मात्रा में पानी निकलने लगा. इसको लेकर उपभोक्ता ने खाद्य विभाग में शिकायत भी की है.
पहले भी मामले आए सामने
खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले भी गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर में पानी मिलाने के कई मामले आ चुके है. इससे पहले भनपुरी स्थित एक मामला सामने आया था. जिसमें कुछ दिन तक सिलेंडर चलने के बाद बंद हो गया. शिकायत के बाद कंपनी, गैस एजेंसी और विभाग के बीच पत्राचार कर कार्रवाई की गई थीं.
पुराने सिलेंडर से खतरा
लगातार कई एजेंसियों से खराब, कबाड़ जैसे पुराने सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे है. इससे भी किसी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. क्योंकि ऐसे कबाड़ और पुराने दिखने वाले सिलेंडर में लिकेज का खतरा ज्यादा होता है, एजेंसी के लोग गाड़ी से सीधे सड़क पर पटक देते है. जिससे भी सिलेंडर डैमेज हो जाता है. इसके कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार