राष्ट्रीय बागवानी मिशन: किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 02 लाख रुपये की आमदनी
रायपुर : मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उन्हें मिली सहायता ने उनकी आय को लाखों रूपए तक पहुंचाया है। स्नातक शिक्षित किसान मिश्रा के पास लगभग 02 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में खीरा की उन्नत खेती की शुरुआत की। विभागीय मार्गदर्शन में उन्होंने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, प्लास्टिक मल्चिंग एवं शेडनेट हाउस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
खेती के दौरान उन्हें विभाग से 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे लागत कम करने में मदद मिली। खीरा फसल से उन्हें प्रति एकड़ लगभग 175 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने 08 से 12 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में विक्रय किया। इस प्रकार कुल 02 लाख रुपये की आय हुई, जिसमें 70 हजार रुपये लागत निकालने के बाद उन्हें लगभग 1.30 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। किसान मिश्रा ने बताया कि आधुनिक तकनीक और विभागीय सहयोग से खेती अब एक लाभकारी व्यवसाय बन गया है। उन्होंने अन्य किसानों को भी योजनाओं का लाभ लेकर उन्नत खेती अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसान नई तकनीकों को अपनाएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें, तो कम क्षेत्र में भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है।
अमृत भारत ट्रेनों से बदलेगी MP की तस्वीर, कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
अवैध पटाखा और LPG गोदामों की जांच के लिए कमेटी गठित
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
स्वस्थ जीवन का संदेश: जबलपुर रेल मंडल में पोषण कार्यक्रम आयोजित
फैसले से अन्य कर्मचारियों को भी मिल सकती है राहत
महिला वोट प्रतिशत बढ़ने से बदल सकता है समीकरण
बीजेपी पर बरसीं ममता, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली पर नजर
गर्मी में सफर बना मुश्किल, 16 घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें