काशी में मोदी का मेगा शो: 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे पीएम, देंगे 7000 करोड़ की सौगात।
पीएम मोदी का दो दिवसीय काशी दौरा, 7000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय वाराणसी दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 28 अप्रैल को बरेका में 'नारी शक्ति महोत्सव' का आयोजन होगा, जहां प्रधानमंत्री काशी की प्रबुद्ध महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे जनपदवासियों को 7000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उपहार देंगे। रात्रि विश्राम वाराणसी में करने के पश्चात, 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री हरदोई के मल्लावां के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे बहुप्रतीक्षित 'गंगा एक्सप्रेसवे' का लोकार्पण करेंगे।
शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारी प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए बाबतपुर से बरेका तक के मार्ग को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। इस दौरे के दौरान 'सिग्नेचर ब्रिज' की आधारशिला रखी जाएगी और 'लाट भैरव सेतु' का उद्घाटन किया जाएगा। विकास कार्यों की कड़ी में रामनगर में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' और अमृत 2.0 योजना के तहत 18 वार्डों में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, नगर निगम के 98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए सदन भवन का भूमि पूजन भी प्रस्तावित है। प्रशासन गंजारी स्टेडियम और रोपवे जैसी बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेगा।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा