सावधान रायपुर! नशे में स्टयरिंग थामने वालों को पुलिस ने सीधे पहुंचाया थाने।
रायपुर|राजधानी रायपुर में सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार रात एक विशेष और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर घेराबंदी कर मात्र दो घंटों के भीतर 151 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
सख्त कार्रवाई और लाइसेंस निलंबन की तैयारी यातायात पुलिस की कई टीमों ने ब्रीथ एनालाइजर के जरिए संदिग्ध चालकों की जांच की। नशे की पुष्टि होने पर उन सभी के खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सभी उल्लंघनकर्ताओं के ड्राइविंग लाइसेंस को तीन महीने या उससे अधिक समय के लिए निलंबित करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
अचानक हुई चेकिंग से मचा हड़कंप पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से शहर के प्रमुख मार्गों जैसे तेलीबांधा, वीआईपी रोड, टाटीबंध और विधानसभा रोड पर वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के सरप्राइज चेकिंग अभियान जारी रहेंगे ताकि नशे में ड्राइविंग करने वालों पर नकेल कसी जा सके और आम नागरिकों का सफर सुरक्षित बनाया जा सके।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा