अक्षय तृतीय पावन मुहूर्त पर एमपीसीडीएफ गेट सांची पार्लर हुआ शुरू
प्रबंध संचालक एमपीसीडीएफ भोपाल और सीईओ, भोपाल सहकारी दुग्ध संघ, भोपाल ने किया विधिवत शुभारंभ, मौके पर उपस्थित लोगों ने सांची परिवार को दी शुभकामनाएं, बधाईयां
भोपाल। अक्षय तृतीया पावन मुहूर्त पर सोमवार 20 अप्रैल 2026 को एमपीसीडीएफ गेट सांची पार्लर का संचालन प्रारंभ किया गया है। राजधानी भोपाल शहर का सबसे खूबसूरत एमपीसीडीएफ गेट सांची पार्लर का डॉ. संजय गोवाणी, प्रबंध संचालक, एमपीसीडीएफ, भोपाल एवं श्री प्रीतेश जोशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भोपाल सहकारी दुग्ध संघ भोपाल ने विधिवत शुभारंभ किया है।
इस शुभ अवसर पर एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल एवं भोपाल सहकारी दुग्ध संघ भोपाल के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा शहर के आम नागरिक भी मौजूद रहे। जिन्होने एमपीसीडीएफ गेट सांची पार्लर का शुभारंभ करने पर सांची परिवार को बधाईयां शुभकामनाएं दी। इस पार्लर का संचालन एमपीसीडीएफ भोपाल ने भोपाल सहकारी दुग्ध संघ को सौंपा है। यह पार्लर कुशाभाउ ठाकरे अंतरराज्जीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) भोपाल के ठीक सामने स्थित है।
यात्रियों को सांची उत्पाद सुलभता से मिलेंगे
एमपीसीडीएफ सांची पार्लर के प्रारंभ होने से आईएसबीटी से गुजरने वाले हर एक यात्रियों को सांची उत्पाद सुलभता के साथ सुबह से रात तक मिल सकेंगे। सांची के विभिन्न प्रकार के दूध के अलावा सांची उत्पादों में देसी घी, मिल्क केक, मेप पेडा, ब्रज पेडा, दही, छाछ, लस्सी, रबडी, श्रीखण्ड, विभिन्न प्रकार की आईसक्रीम, कुकीज सहित अन्य कई प्रकार के उत्पाद विभिन्न प्रकार की पैकिंग में विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम