शादी तुड़वाने के लिए निजी फोटो-वीडियो ससुराल पक्ष को भेजने वाला युवक गिरफ्तार
छतरपुर। शादी वाले दिन युवती के निजी फोटो और वीडियो उसकी होने वाली ससुराल में भेजकर रिश्ता तुड़वाने के मामले में गढ़ीमलहरा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती के साथ प्रेम संबंधों का फायदा उठाकर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखिलेश अहिरवार पिता विष्णु अहिरवार (23) निवासी ग्राम मनकारी थाना महाराजपुर के रूप में हुई है। कार्रवाई गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह और उनकी टीम ने की।
शादी वाले दिन भेजे थे फोटो और वीडियो
पीडि़त युवती और उसके परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि युवती की शादी तय हो चुकी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान आरोपी अखिलेश अहिरवार ने युवती के साथ पुराने प्रेम संबंधों से जुड़े निजी फोटो और वीडियो उसकी होने वाली ससुराल पक्ष को भेज दिए। परिजनों का आरोप है कि फोटो और वीडियो सामने आने के बाद ससुराल पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे परिवार को सामाजिक और मानसिक रूप से भारी आघात पहुंचा। घटना के बाद युवती ने गढ़ीमलहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम