‘मेरी लंबाई से डरते थे अभिनेता’, पूजा बत्रा ने सुनाया करियर का दर्द
मेरी लंबी हाइट की वजह से कई फिल्मों से धोना पड़ा हाथ", अभिनेत्री पूजा बत्रा ने बयां किया दर्द
90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल पूजा बत्रा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की लंबाई को लेकर होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है। फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पूजा ने बताया कि कैसे उनका लंबा कद उनके करियर के लिए एक बाधा बन गया था।
हीरो के 'ईगो' और कद का संघर्ष पूजा बत्रा के अनुसार, उस दौर में अधिकांश अभिनेताओं की हाइट उनसे कम होती थी। उन्होंने खुलासा किया कि कई मौकों पर उनके हाथ से फिल्में सिर्फ इसलिए निकल गईं क्योंकि हीरो खुद से लंबी हीरोइन के साथ काम नहीं करना चाहते थे। पूजा ने कहा, "हीरो को लगता था कि अगर हीरोइन उनसे लंबी दिखेगी तो उनका ईगो हर्ट होगा। वे हमेशा पर्दे पर खुद को ऊंचा और हीरोइन को छोटा दिखाना चाहते थे।"
संगीता बिजलानी की सलाह और सलमान खान का साथ पूजा ने याद किया कि करियर की शुरुआत में संगीता बिजलानी ने उन्हें चेतावनी दी थी कि लंबी हाइट के कारण उनका फिल्मों में टिकना मुश्किल है।
-
एडजस्टमेंट: पूजा ने बताया कि क्लोज-अप शॉट्स में हीरो को लंबा दिखाने के लिए उन्हें कैमरे के सामने पैरों को फैलाकर (हाफ स्प्लिट्स) खड़ा होना पड़ता था।
-
सलमान की तारीफ: अभिनेत्री ने सलमान खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सलमान एकमात्र ऐसे अभिनेता थे जिन्हें मेरी हाइट से कभी समस्या नहीं हुई। वे कहते थे, "तुम हील्स पहनो, मुझे कोई दिक्कत नहीं है।" उन्हें अपने व्यक्तित्व पर पूरा भरोसा था।
सुष्मिता और दीपिका के लिए बनाया रास्ता पूजा का मानना है कि उन्होंने और संगीता बिजलानी जैसी लंबी अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में संघर्ष कर सुष्मिता सेन और दीपिका पादुकोण जैसी लंबी हीरोइनों के लिए रास्ता आसान किया। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी बदलाव (सिनेमास्कोप) ने भी इस समस्या को कम किया है।
निजी जीवन और वापसी 1993 में मिस इंडिया इंटरनेशनल बनने वाली पूजा ने 2003 में शादी के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, 2011 में तलाक के बाद उन्होंने भारत लौटकर 'ABCD 2' जैसी फिल्मों से वापसी की। साल 2019 में उन्होंने अभिनेता नवाब शाह के साथ दूसरी शादी की।
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल