बिजली विभाग की नई व्यवस्था लागू, उपभोक्ताओं को मिलने लगे मैसेज
लखनऊ: मध्यांचल के 19 जिलों में अब पोस्टपेड हुए स्मार्ट मीटर, 10 जून तक आएगा बिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले 19 जिलों के करीब 18.67 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को वापस पोस्टपेड मोड पर शिफ्ट कर दिया है। विभाग ने इस बदलाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर बिल के संदेश भी प्राप्त होने लगे हैं।
इन जिलों के उपभोक्ताओं पर होगा असर
मध्यांचल निगम के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अब पोस्टपेड व्यवस्था के दायरे में आ गए हैं। निगम के निदेशक (वाणिज्य) रजत जुनेजा ने बताया कि भेजे जा रहे संदेशों में उपभोक्ता की बैलेंस राशि का भी विवरण दिया जा रहा है।
हर महीने की 10 तारीख तक मिल जाएगा बिल
पॉवर कॉर्पोरेशन के नए निर्देशों के अनुसार, मई महीने की बिजली खपत का बिल उपभोक्ताओं को 10 जून तक उनके मोबाइल और व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा। उपभोक्ता 'स्मार्ट ऐप' के माध्यम से अपना विस्तृत बिल डाउनलोड कर सकेंगे। भविष्य में भी हर माह की 10 तारीख तक बिल सीधे उपभोक्ता के मोबाइल पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठा विवाद
एक तरफ जहाँ मीटरों का मोड बदला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की गुणवत्ता जांचने वाली समिति पर सवाल खड़े किए हैं। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि मध्यांचल निगम की जिस लैब में 24 स्मार्ट मीटरों की जांच की गई, वह केवल साधारण मीटरों (IS 14697 व 13779) की जांच के लिए ही मान्यता प्राप्त है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के लिए IS 16444 मानक अनिवार्य है, जिसकी 'क्रिटिकल' जांच करने के लिए मध्यांचल की प्रयोगशाला अधिकृत नहीं है। परिषद ने आरोप लगाया है कि बिना मानक वाली लैब से रिपोर्ट तैयार करना नियमों के विरुद्ध है, क्योंकि स्मार्ट मीटरों की संचार क्षमता और तकनीकी बारीकियों की जांच विशेष लैब में ही संभव है।
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
कक्षा 5वीं के 14 एवं कक्षा 8वीं के 27 निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त करने के संबंध में नोटिस
धुबेला म्यूजियम के पास युवक-युवती पर हमला
किशनगढ़ थाने में दर्ज बड़ा मामला: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई टीम पर दूसरा हमला, आंसू गैस का इस्तेमाल
भारत-ऑस्ट्रेलिया वायु सेना की बैठक में भविष्य की रक्षा रणनीति पर बातचीत
छतरपुर में कंपनी सुपरवाइजर का फिल्मी अंदाज में अपहरण