कक्षा 5वीं के 14 एवं कक्षा 8वीं के 27 निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त करने के संबंध में नोटिस
छतरपुर। गुरुवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के खराब परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी डीईओ कौशल सिंह, डीपीसी अरुण शंकर पाण्डेय सहित संकुल प्राचार्य, शालाओं के हेडमास्टर उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने खराब परीक्षा परीणाम वाले प्रचार्यों, हेडमास्टरों एवं शाला प्रभारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि छात्रों की शिक्षा के साथ कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों के शिक्षकों के परीक्षा परिणाम छात्रों की अनुपस्थिति के कारण खराब है, वे छात्रों के परिजनों से संपर्क कर छात्रों को परीक्षा में उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी परीक्षा परिणाम में सुधार करने संबंधित प्राचार्यों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अत्यंत खराब परीक्षा परिणाम देने पर शा. उ.मा. विद्यालय बमनौराकला के प्राचार्य की दो वेतन वृद्धि असंचई प्रभाव से एवं अंग्रेजी के उ.मा. शिक्षक निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर सागर को भेजने, शा. हाई स्कूल निमानी के अतिथि शिक्षकों को पद से पृथक करने के साथ साथ ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। शा. उ.मा. विद्यालय बरेठी के संस्था प्रमुख की एक वेतन वृद्धि रोकने, शा. उ.मा. विद्यालय बड़ामलहरा के संस्था प्रमुख की एक वेतन वृद्धि, शा. हाई स्कूल ठकुर्रा के संस्था प्रमुख की एक वेतन वृद्धि, शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय राजनगर के संस्था प्रमुख की मई माह में 20 प्रतिशत ही वेतन देने, शा. उ.मा. वि. मउसहानियां के संस्था प्रमुख की एक वेतन वृद्धि, शा. उ.मा. वि. गौरिहार के संस्था प्रमुख की एक वेतन वृद्धि एवं गणित विषय के अतिथि शिक्षक को पद से हटाते हुए ब्लैक लिस्ट करने, शा. उ.मा. वि. रनगुवां के संस्था प्रमुख की एक वेतन वृद्धि, शा. उ.मा. वि. बाजना के अतिथि शिक्षकों को हटाने एवं ब्लैक लिस्ट करने एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही शा. उ.मा. वि. कुटौरा के अतिथि शिक्षकों को हटाने एवं ब्लैक लिस्ट करने, शा. कन्या उ.मा. वि. बड़ामलहरा संस्था प्रमुख के मई माह का 50 प्रतिशत वेतन भुगतान किए जाने, शा. उत्कृष्ट उ.मा. वि. नौगांव के संस्था प्रमुख की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
कक्षा 5वीं एवं 8वीं के खराब परिणाम वाले शाला प्रभारियों की भी वेतन वृद्धि रोकने एवं वेतन कटौती के निर्देश
कलेक्टर ने कक्षा 5वीं में अत्यंत खराब परीक्षा परिणाम देने पर माध्यमिक शाला कुरयाना, खेरों टपरियन, प्राथमिक शाला कटरा वार्ड छतरपुर, प्रा.शा. बन्दरापुरवा राजनगर, प्रा.शा. टिकरापुरा राजनगर के शाला प्रभारियों की एक-एक इंक्रीमेंट रोकने एवं प्रा.शा. बुल्लेरापुरवा राजनगर के प्रभारी की मई माह में 40 प्रतिशत ही वेतन भुगतान के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कक्षा 8वीं में अत्यंत खराब परीक्षा परीणाम देने पर माध्यमिक स्कूल बड़खेरा बड़ामलहरा व मा.शा. नेहरू महाराजपुर नौगांव शाला प्रभारियों की मई माह में केवल 50 प्रतिशत ही वेतन भुगतान के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने 0-50 प्रतिशत ही परीक्षा परिणाम देने वाले कक्षा 5वीं के 14 एवं कक्षा 8वीं के 27 निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त करने के संबंध में निर्देश जारी करने के निर्देश दिए।
पहली कक्षा में नामांकन बढ़ाएं
कलेक्टर ने कक्षा 1 के छात्रों के कक्षाओं में नामांकन रिपार्ट की समीक्षा करते हुए कम नामांकन होने पर बड़ामलहरा व ईशानगर बीईओ को निर्देश दिए कि चाईल्ड ट्रैकिंग ऐप से सूची लेकर छात्रों के नामांकन बढ़ाएं।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात