छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नगरपालिका छतरपुर द्वारा मंगलवार को सटई रोड स्थित जन कल्याण शिविर लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
शिविर में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान योजना सहित अन्य सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया। शिविर में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुये। जिनमें 21 आवेदनों का निराकरण किया गया।
शिविर में छतरपुर विधायक ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, सीएमओ माधुरी शर्मा, नपा उपाध्यक्ष विकेंद्र वाजपेयी, पार्षद रामदयाल यादव, रेखा सुनील वर्मा, उपयंत्री अंकित अरजरिया, सिटी मिशन मैनेजर सी पी गुप्ता, जनप्रतिनिधि, हितग्राही सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। छतरपुर शहर में 17 जून को महल तिराहा पर सुबह 11 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा।