शारजाह फ्लाइट बंद, इंदौर से अबू धाबी के लिए नई उड़ान शुरू
इंदौर: इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर और अबुधाबी के बीच एक नई डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का एलान किया है, जिसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। यह नई हवाई सेवा 17 जुलाई से जमीन पर उतरेगी। बता दें कि इस घोषणा से ठीक एक दिन पहले ही एयरलाइंस ने अपनी इंदौर-शारजाह फ्लाइट को सिस्टम से हटाकर उसकी बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी थी।
दरअसल, मध्य पूर्व में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण 28 फरवरी से इंदौर-शारजाह उड़ान को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इसे री-शेड्यूल करने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन हर बार इसकी तारीख आगे बढ़ती गई। आखिरी बार इसे 1 जुलाई से शुरू करने का दावा किया गया था, पर सोमवार को इसे बुकिंग सिस्टम से ही बाहर कर दिया गया। इस फैसले से इंदौर से चलने वाली मध्य प्रदेश की एकमात्र इंटरनेशनल फ्लाइट के बंद होने की आशंका पैदा हो गई थी, लेकिन एयरलाइंस ने अबुधाबी के नए रूट की घोषणा कर यात्रियों की चिंता को दूर कर दिया है।
शारजाह की फ्लाइट बंद होने से ट्रेवल एजेंट्स और यात्रियों में जो मायूसी थी, वह अबुधाबी की इस सीधी उड़ान की खबर के बाद बड़ी राहत में बदल गई है।
सप्ताह में चार दिन का शेड्यूल और किराया
इस नई डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन हफ्ते में चार दिन—रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा। एयरलाइंस ने शुरुआती तौर पर इसका एक तरफ का (One-way) किराया 16,000 से 17,000 रुपये के बीच तय किया है। इस सीधी सेवा के शुरू होने से यूएई आने-जाने वाले बिजनेस क्लास और पारिवारिक यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बड़ी बचत होगी।
फ्लाइट की समय-सारणी (Time Table)
यात्रियों की सुविधा के लिए इस उड़ान का समय बेहद अनुकूल रखा गया है:
-
इंदौर से अबुधाबी (IX-247): यह फ्लाइट इंदौर से शाम 7:50 बजे उड़ान भरेगी और यूएई के स्थानीय समयानुसार रात 9:35 बजे अबुधाबी लैंड करेगी।
-
अबुधाबी से इंदौर (IX-247): वापसी में यह फ्लाइट अबुधाबी से वहां के स्थानीय समय के मुताबिक रात 10:35 बजे रवाना होगी और भारतीय समयानुसार देर रात 3:20 बजे इंदौर पहुंचेगी।
यात्रा की कुल अवधि
इंदौर से अबुधाबी और अबुधाबी से इंदौर, दोनों ही तरफ के सफर को पूरा करने में विमान को लगभग सवा तीन घंटे (3 घंटे 15 मिनट) का समय लगेगा। इस नॉन-स्टॉप फ्लाइट के आने से अब यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
सरकार का बड़ा एक्शन: पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी, लोकसभा में पेश होगा बिल
27 जुलाई का इंतजार खत्म, लेकिन ई-बसों के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार
AI की तीसरी आंख से सुरक्षित होगा विश्वनाथ धाम, 2575 कैमरे और ड्रोन रहेंगे तैनात
हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई अस्पताल में भर्ती
यूपी में फिर मेहरबान होगा मानसून, ट्रफ शिफ्ट होने से 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मोबाइल से मिनटों में चेक करें लाड़ली बहना योजना का पेमेंट स्टेटस
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, 28 जुलाई से निशातपुरा स्टेशन पर रुकेंगी दो अहम एक्सप्रेस ट्रेनें