देश के 143 जिलों में रात सवा 8 बजे फिर एक साथ गूंजा श्री हनुमान चालीसा
छतरपुर। पूरी दुनिया में सनातन का ध्वज फहराने वाले सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र और गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प लिया है। महाराज श्री के इन्हीं संकल्पों की सिद्धि के लिए देश भर में हर मंगलवार ठीक रात 8:15 बजे एक साथ पांच से साथ हनुमान चालीसा पाठ किये जा रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर देश भर के शिष्य मंडल इस अभियान के भागीदार बन रहे हैं। राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत मंगलवार रात 8:15 बजे देश के 143 जिलों में एक साथ श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसी क्रम में छतरपुर शहर के बजरंग नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर भक्ति और श्रद्धा का परिचय दिया।
आयोजन के संबंध में राजेंद्र अवस्थी एवं पवन मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में आधा सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर देश की सुख-समृद्धि, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे।
हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने सुंदर भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। उन्होंने बताया कि यह अभियान देशभर में निरंतर चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य लोगों में धार्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। इस अवसर पर देवनाथ पाठक, कमल अवस्थी, शैलेंद्र तिवारी मिंटू, अभिलाष पटेल, आशीष खरे, दया शंकर चतुर्वेदी, मोनू रावत, प्रिंस साहू, विकास सेन, मयंक त्रिपाठी के अलावा बड़ी संख्या में आसपास के लोग उपस्थित रहे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी