प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां को वापस दिलाने की मांग
छतरपुर। इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए प्रेमी के साथ दो बच्चों की मां के भाग जाने और महीनों बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने का मामला सामने आया है। न्याय न मिलने से परेशान पीडि़त पति ने एक बार फिर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा है और अपनी पत्नी को वापस दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के थाना सटई अंतर्गत ग्राम छापर निवासी प्रार्थी मुकुन्दी अहिरवार तनय जंतू अहिरवार अपनी पत्नी रिंकी अहिरवार और दो बच्चों—पुत्री माही (8 वर्ष) व पुत्र माहिर (4 वर्ष) के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ढलियारा तहसील डाडासीबा में मजदूरी का काम करता था। गत 16 अक्टूबर 2025 को उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर अचानक वहां से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो पीडि़त पति ने हिमाचल प्रदेश में ही पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बाद में पीडि़त को पता चला कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम के जरिए रीवा जिले के थाना सोहागी अंतर्गत ग्राम अतरसुईया पो. अंजोरा निवासी सत्यदेव चर्मकार पिता काशी प्रसाद के संपर्क में आई थी, जो उसे बहला-फुसलाकर हिमाचल से भगा ले गया था। जानकारी मिलने पर जब पीडि़त पति आरोपी के गांव पहुंचा, तो वहां के सरपंच के सहयोग से दोनों बच्चों को तो वापस दिला दिया गया, लेकिन उसकी पत्नी अभी भी आरोपी सत्यदेव के चंगुल में है और उसी के साथ रह रही है। पीडि़त का आरोप है कि जब वह अपनी पत्नी को वापस लेने अनावेदक के गांव गया, तो सत्यदेव चर्मकार और वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने उसे जान से मारने और दोबारा आने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया। पीडि़त ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि घटना को महीनों बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। परेशान होकर उसने एसपी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को वापस दिलाया जाए और धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी