नगर पालिका अध्यक्ष को मिली हत्या की धमकी, कर्मचारी के बयान से मचा बवाल
राजगढ़:मध्य प्रदेश का राजगढ़ शहर इस समय एक सनसनीखेज मामले को लेकर चर्चा में है। यहाँ नगर पालिका के ही एक अस्थायी (कर्मचारी) ने नगर पालिका अध्यक्ष को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे डाली। हद तो तब हो गई जब आरोपी कर्मचारी ने नगर पालिका के ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप पर एक धारदार चाकू की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि "मुझे जेल भिजवा दो, नहीं तो कल कोई एक खत्म हो जाएगा।"
ऑफिशियल ग्रुप पर दी खुली चुनौती
जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका परिषद राजगढ़ के नाम से बने आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप पर अचानक एक के बाद एक कई विवादित मैसेज आए। यह मैसेज संस्थान के ही एक कर्मचारी के नंबर से भेजे गए थे। आरोपी ने ग्रुप में पहले एक बड़े चाकू की फोटो डाली और फिर नीचे लिखा— "मुझे जेल करवा दो नहीं तो कोई कल एक खत्म हो जाएगा... पक्की बात है... जो ये इतना हवा में है अगर मुझे मिल गया तो पक्का मार दूंगा। ये राजपूत की जुबान है... अगर कल एक को नहीं मारा तो नाम बदल देना।"
फोन और पर्सनल मैसेज पर भी दी धमकी
आरोपी कर्मचारी यहीं नहीं रुका, उसने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू को व्यक्तिगत रूप से फोन करके और पर्सनल मैसेज भेजकर भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद नगर पालिका स्टाफ और पार्षदों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ (CMO) ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया केस, बढ़ सकती हैं धाराएं
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी राजपाल सिंह परमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी (TI) मंजू मखेनिया ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है। फिलहाल अध्यक्ष को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया और सरकारी ग्रुप पर दी गई धमकी के डिजिटल सबूतों को देखते हुए, पुलिस कानूनी विशेषज्ञों (DPO) से सलाह ले रही है, जिसके बाद इस केस में आईटी एक्ट और अन्य सख्त धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
हरारे की पिच पर क्या कहता है रिकॉर्ड? बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए कैसी रहेगी चुनौती?
काले कपड़ों में सांसदों का विरोध, संसद परिसर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
सीएम थलपति ने NEET को बताया समस्या की जड़, परीक्षा खत्म करने की रखी मांग
बालेन शाह के बदले तेवर, भारत और चीन के राजदूतों से जल्द होगी बैठक
NEET विवाद की गूंज एमपी विधानसभा में, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद दी हेल्थ अपडेट
103 अपात्र कर्मचारियों को लेकर नया विवाद, नियमों के उल्लंघन का आरोप
रीवा में दबंगों ने रोका आम रास्ता, 500 परिवारों ने लगाई न्याय की गुहार
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध, सरकार के खिलाफ बुलंद किए आवाज
बीमारों की जिंदगी से खिलवाड़! यूपी में 20 करोड़ की नकली दवाओं का काला कारोबार बेनकाब