250 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण, 55 मरीज ऑपरेशन हेतु हुए चिन्हित
छतरपुर। गरीब जरूरतमंदों की सेवा के लिए नगर के प्रतिष्ठित, प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के 14वें वर्ष का दसवां आयोजन हुआ। यह शिविर स्व नारायण दास, गुलाबरानी सोनी की स्मृति में उनके पुत्र रमेश कुमार सोनी परिवार के सहयोग से हनुमान टोरिया सेवा समिति एवं सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
समिति के सदस्य गिरजा पाटकर ने बताया इस शिविर में दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ यशपाल सिंह बुंदेला मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉक्टर मलखान सिंह, डॉ प्रदीप मिश्रा और उनकी टीम के द्वारा 250 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर उन्हें दवा एवं चश्मा वितरित किए गए तथा 55 मरीजों को मोतियाबिंद हेतु चयनित किया गया।
इस अवसर पर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ यशपाल सिंह ने समिति की सराहना करते हुए कहा दृष्टि हीनों को रोशनी प्रदान कर उनके चेहरे पर खुशी लाना बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इस मौके पर हरि अग्रवाल, रमेश सोनी, हरिओम सोनी, रम्मू रावत, राजेंद्र त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला