15 फरवरी को होगा 26वें बुंदेली उत्सव का आगाज
छतरपुर। बुंदेली विकास संस्थान द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले बुंदेली उत्सव के 26वें संस्करण का आगाज 15 फरवरी को होगा। गुरुवार को शहर के एक निजी होटल में संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से कार्यक्रमों की जानकारी दी।
संस्थान के संरक्षक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा ने बताया कि इस वर्ष का बुंदेली उत्सव 15 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिवस उत्सव के उद्घाटन के साथ ही रंगोली, लोक चित्रकारी, बुंदेली आधारित बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति, विराट दंगल, कबड्डी, चौपड़, गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता होगी, साथ ही बुंदेली सिनेमा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। दूसरे दिन 16 फरवरी को सुबह 8 बजे से कबड्डी, खो-खो, चौपड़ एवं गिल्ली-डंडा की प्रतियोगिताएं होंगी। दोपहर 3 बजे से बुंदेली सिनेमा का प्रदर्शन टपरा टॉकीज में होगा। इसी तरह 17 फरवरी को कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल तथा रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। बुंदेली उत्सव में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र रहती है। इस प्रतियोगिता में गांव की महिलाएं घूंघट डालकर जोर आजमाइश करती नजर आती हैं। वहीं पुरुषों की प्रतियोगिता भी देखने लायक होती है। 18 फरवरी को दोपहर में बैलगाड़ी दौड़ और रात्रिकालीन कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें बुंदेली बधाई, कछयाई, दिवारी, बुंदेली पोशाक, अहिरवारी बैठक, बुंदेली कीर्तन, कहरवा, गारी, बनरे, लमटेरा, सैर, ख्याल एवं दादरा गायन होगा। 19 फरवरी को दोपहर 1 बजे अश्व नृत्य प्रतियोगिता, बुंदेली व्यंजन प्रतियोगिता होगी, साथ ही रात्रिकालीन कार्यक्रमों में दल-दल घोड़ी, बहुरूपिया, गोटें, कार्तिक गीत, आल्हा, बिलवारी, काडऱा, रावला, सोहरे एवं ढिमरयाई गायन होगा। उत्सव के आखिरी दिवस दोपहर 1 बजे निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जबकि रात्रिकालीन कार्यक्रमों में फाग एवं राई की विशेष प्रस्तुतियों के साथ 6 दिवसीय बुंदेली उत्सव का समापन किया जाएगा।
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप