2751 मीट्रिक टन डीएपी खाद की रैक हरपालपुर पहुंची
हरपालपुर। जिले में डीएपी खाद की कमी बनी हुई है। किसानों को समय बोबनी के लिए खाद नहीं मिल पाने से परेशान होना पड़ रहा है। बीते एक माह से अधिक समय से डीएपी खाद की एक बोरी के लिये किसानों को सुबह कतारों में धक्के खाने पड़ रहे हैं।
गुरुवार को किसानों के लिए राहत भरी खबर आई
हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे 2742 मीट्रिक टन डीएपी खाद पहुंचा, जिसे मार्कफेड गोदामों एवं सोसायटियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा। यह खाद गुरुवार सुबह हरपालपुर स्टेशन के रैक पॉइंट पर पहुंचा। पहले कृषि विभाग द्वारा बुधवार 6 तारीख रैंक आने की संभावना जताई जा रही थी।
जैसे ही रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी आई वैसे ही परिवहन ठेकेदार रणछोर चौरसिया द्वारा कृषि विभाग की निगरानी में ट्रकों में लोड कराकर मार्कफेड गोदामों के लिए रवाना होना शुरू हो गया है। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सूरजभान पटेल ने उम्मीद जताई कि किसानों को जो डीएपी की कमी रह गई अब उनको पर्याप्त डीएपी खाद मिल सकेगा। किसानों को डबल लॉक गोदामों एवं सहकारी समितियों से खाद का वितरण शुरू हो जायेगा।
राज्य सहकारी विपणन संघ सागर के द्वारा जारी योजना के मुताबिक फिलहाल छतरपुर के लिए 2751 मीट्रिक टन डीएपी खाद में 2080 मैट्रिक टन खाद को जिले भर के मार्कफेड गोदामों तक भेजा जाएगा। इसमें छतरपुर को 150, बड़ामलहरा को 200, घुवारा को 200, बमीठा को 250 और चंदला 200, लवकुशनगर के भण्डारण केन्द्र को 200 मीट्रिक टन खाद भेजा जा रहा है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक छतरपुर 500 मैट्रिक टन, एमपी एग्रो 90 टन, बुन्देलखड़ क्रय विक्रय विपरण संघ नौगॉव 60, छत्रसाल विपरण सहकारी समिति राजनगर 60 टन खाद भेजा जा रहा है। इसके अलावा टीकमगढ़ जिले के पलेरा 120 टन डीएपी भेजा जा रहा है। इन भण्डारण केन्द्रों से ही खाद विभिन्न सोसायटियों तक पहुंचाया जाएगा।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह