358 किलो गांजा के 289 पेड़ जब्त
छतरपुर। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब, नशीली सामग्री जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
विगत रात्रि थाना चंदला क्षेत्र के ग्राम सराई के पृथक पृथक खेतों में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ होने की सूचना प्राप्त हुई। थाना चंदला पुलिस ग्राम सराई पहुंची। खेतों में अवैध मादक पदार्थ गांजा के छोटे बड़े पेड़ पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि कमल सिंह की रखवाली वाले खेत से गांजा के कुल छोटे बड़े 101 नग पेड़ मिले। वहीं अतुल सिंह की रखवाली वाले खेत से गांजा के कुल छोटे बड़े 127 नग पेड़ मिले तथा कुलदीप सिंह की रखवाली वाले खेत से गांजा के कुल छोटे बड़े 61 नग पेड़ मिले हैं। कुल छोटे बड़े पेड़ 289 नग कुल मादक पदार्थ का वजन करीब 358 किग्रा एवं कीमत करीबन 20 लाख रूपये जप्त किया गया।
पुलिस ने कमल सिंह बनाफर पिता कामता सिंह उम्र 33 साल, अतुल सिंह पिता शिवबालक सिंह उम्र 30 साल एवं कुलदीप सिह पिता इद्रपाल सिह उम्र 36 साल तीनों निवासी ग्राम सराई थाना चंदला जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदला में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदला निरी. कमल सिंह ठाकुर, उनि. शैलेन्द्र सिंह रावत, उनि धर्मेंद्र रोहित, सउनि किशोरीलाल वर्मा, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र त्रिपाठी, प्रहलाद, आरक्षक धर्मेंद्र चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह, छोटेलाल अहिरवार, अमित जाट, वलवीर राजपूत की भूमिका रही।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह