सेवानिवृत्ति हुए 3 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित
छतरपुर। शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस बल से 31 जनवरी को सेवानिवृत हुवे 3 पुलिस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक भैया लाल मिश्रा (रीडर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), संतोष कुमार प्रजापति (पुलिस अधीक्षक कार्यालय) और सहायक उपनिरीक्षक मुलुवा प्रसाद अहिरवार (यातायात थाना) को सम्मानित किया।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सहायक उप निरीक्षक भैया लाल मिश्रा ने जिला सागर एवं जिला छतरपुर में सेवाएं दी। सहायक उप निरीक्षक संतोष प्रजापति ने जिला पन्ना, जिला टीकमगढ़ एवं जिला छतरपुर में सेवाएं दी। सहायक उप निरीक्षक मुलुवा प्रसाद अहिरवार ने जिला पन्ना एवं जिला छतरपुर में सेवाएं दी। आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। बच्चों की शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को अपने अनुभव साझा किये गये। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, सूबेदार प्रभा सिलावट, मुख्य लिपिक आरके प्रजापति, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा