एक साथ 30 अधिकारियों ने 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया
छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मातृ शिशु मृत्यु दर को रोकने एवं बच्चों में कुपोषण की संभावना को कम करने सेवा पखवाड़ा के दौरान शुरू किया गया नवाचार जारी है। नवाचार के माध्यम से जिले के लगभग 1 हजार टीकाकरण केंन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। अभी तक 339 केंन्द्रों का निरीक्षण किया जा चुका है।
नवाचार के तहत मंगलवार को एक दिन में 30 अधिकारियों द्वारा 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले ग्राम स्वच्छता पोषण दिवस सत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में अधिकारियों द्वारा आंगनबाडिय़ों में आयोजित टीकाकरण केन्द्रों में वजन मशीन, बीपी उपकरण, स्टडियोमीटर, फोलिक एसिड, आयरन फोलिक एसिड, कैल्शियम कार्बाेनेट विटामीन डी, एल्वेंडाजाल 400 मिली ग्राम एवं सीरप अमोक्सिलीन 125 एमजी की उपलब्धता की जांच की गई।
साथ ही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गर्भवती एवं धात्री महिला की संख्या सहित सत्र के दौरान लक्षित गर्भवती माताओं की संख्या एवं किए गए टीकाकरण की संख्या, जांच, चिन्हित की गई हाई रिस्क एवं रिफर की गई महिलाएं, ड्यू लिस्ट अनुसार आवश्यक वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए आवश्कता निर्देश दिए गए।
बच्चो का टीकाकरण एवं परीक्षण की जांच
अधिकारियों के द्वारा सत्र के दौरान लक्षित बच्चो की संख्या, अवलोकन के समय टीकाकृत बच्चों की संख्या, सत्र के दौरान कितने बच्चो की एनीमिया की जाँच की गई आदि जानकारी ली गई। साथ ही अति कुपोषित बच्चो का चिकित्सीय जटिलता हेतु परिक्षण, एनआरसी में रिफर किए गए बच्चे, एनआरसी में रिफर किया गया। एएनएम व वैक्सीनेटर के द्वारा यूविन पोर्टल पर एंट्री की जा रही है या नहीं एवं अनमोल 2.0 में एंट्री की जा रही है या नहीं आदि की जानकारी लेते हुए जांच की गई।
अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं का शतप्रतिशत एएनसी जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। साथ ही बच्चों को विटामिन सिरप पिलाने और उनके बेहतर पोषण और जरूरत पडऩे पर एनआरसी में उपचार सुनिश्चित कराया गया।
नवाचार के तहत करीब 1 हजार टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया जाएगा। ताकि मातृ शिशु मृत्यु दर को रोका जा सके एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चों में पोषण सुनिश्चित किया जा सके। मातृ मृत्यु और कुपोषण की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर श्री जैसवाल ने नवाचार करते हुए मंगल दिवस पर अधिकारियों से रोस्टर अनुसार आंगनबाडिय़ों में टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कराया जा रहा है। जिससे गर्भवती, धात्री महिलाओं व शिशुओं की जांच स्वास्थ्य कर्मियों से बेहतर और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित कराई जा सके।
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया