निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में लाभान्वित हुए साढ़े 3 सैकड़ा नेत्र रोगी
छतरपुर। नगर के हनुमान टौरिया मंदिर परिसर में शुक्रवार को हर माह की भांति इस माह भी एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन समाजसेवी अखिलेश असाटी के चिरंजीव सार्थक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में असाटी परिवार के सहयोग से किया गया।
समिति के गिरजा पाटकर ने बताया शिविर सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के संयोजन एवं हनुमान टौरिया सेवा समिति के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस शिविर में कुल 350 नेत्र रोगियों ने पंजीयन कराए थे, जिनका चित्रकूट से आई नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने परीक्षण किया। इस दौरान करीब 5 दर्जन मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। श्री पाटकर ने बताया कि हनुमान टौरिया पर गत 14 वर्षों से निरंतर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शहर के व्यवसायी और समाजसेवियों सदैव सहयोग करते आए हैं। लोग अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजन समिति का सहयोग करते हैं।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई