4 लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, जहर भी पिलाया
छतरपुर। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम ढिमरवां की एक महिला ने गांव के ही 4 लोगों द्वारा उसके घर में घुसकर मारपीट करने और जबरन जहर पिलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
ग्राम ढिमरवां की रहने वाली सुनीता लोधी पत्नी भरत लोधी उम्र 30 वर्ष ने बताया कि गांव के सतीश लोधी से उसके परिवार का जमीनी विवाद चल रहा है। गत 10 फरवरी को शाम के वक्त सतीश लोधी ने अपने साथी लाल सिंह लोधी, सोनू लोधी और काशीबाई लोधी के साथ घर में घुसकर उसके लात-घूंसों से मारपीट की और इसके बाद जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का प्रयास किया। सुनीता के मुताबिक उसने घटना दिनांक को ही बाजना थाना में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर सुनीता ने आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की है।
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप