पुलिस को भ्रमित करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
छतरपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत 13 अक्टूबर की रात्रि डायल 100 इवेंट आया, पुलिस नियमित रूप से संबंधित स्थान पर गई। डायल 100 इवेंट महिला संबंधी अपराध (तथाकथित) का था, थाना सिविल लाइन पुलिस टीम कार्यवाही में जुट गई। कॉलर ने नाटकीय रूप से कॉल करके रेलवे स्टेशन में रिश्तेदार लड़की का दो लोगों द्वारा ले जाने एवं जबरदस्ती संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी साथ ही एक ऑडियो क्लिप भी भेजी गई जिसमें एक लड़की एवं दो आरोपियों की आवाज (जो बनावटी थी) प्रतिरूपण किया गया था। विभिन्न स्थानों में जाकर संपूर्ण जानकारी एकत्रित की गई। एकत्रित जानकारी के अनुसार सामने आया कि राजेंद्र अहिरवार द्वारा महिला संबंधी झूठी शिकायत के प्रयोजन से अपने साथियों के साथ मिलकर कॉल करके डायल हंड्रेड इवेंट लिया गया था, साथ मिलकर ऑडियो बनाया, पुलिस को भेजा। पुलिस को भ्रमित कर परेशान किया गया था।
उक्त पांचो आरोपियों राजेंद्र अहिरवार पिता जयराम अहिरवार निवासी बच्चा जेल के पास, रवि अहिरवार पिता जयराम अहिरवार निवासी बच्चा जेल के पास, इंद्रजीत अहिरवार पिता द्वारका अहिरवार निवासी ग्राम उमरा थाना चंदला हाल ग्राम मौराहा थाना सिविल लाइन, राममिलन अहिरवार पिता लखन अहिरवार निवासी ग्राम मौराहा थाना सिविल लाइन एवं देशराज पटेल के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई शेष आरोपी देशराज पटेल की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, आरक्षक राजकिशोर साहू, डायल 100 पायलट फहीम, पुलिस कंट्रोल रूम छतरपुर की मुख्य भूमिका रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला