42 कैमरे, 15 गार्ड फिर भी नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला
छतरपुर। जिला अस्पताल में बाईक चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। दूरदराज क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपने मरीजों का इलाज कराने जिला अस्पताल आते हैं लेकिन बाहर निकलने पर जब उनकी बाईक गायब मिलती है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। कहने को तो सुरक्षा के नाम पर पूरे परिसर में 42 कैमरे लगे हैं और 15 गार्ड भी तैनात हैं लेकिन ये भी सुरक्षा के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं।
इस मामले में सीएमएचओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि कलकत्ता की घटना और न्यायालय के आदेश के बाद अस्पताल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और भी पुख्ता किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सिलसिले में कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन द्वारा अस्पताल परिसर का बीते दिनों निरीक्षण भी किया गया था। हालांकि इस समय 15 गार्ड ड्यूटी पर तैनात हैं लेकिन वे वाहनों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में इन गार्डों को ट्रेनिंग दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। जिला अस्पताल परिसर काफी बड़ा क्षेत्र है जिसकी देखभाल के लिए लगभग 40 से 50 गार्डों की आवश्यकता है तभी इस तरह के मामले रूक सकेंगे। इन व्यवस्थाओं के लिए जल्द ही कलेक्टर से मीटिंग करके व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला