5 लोगों ने पहले किसान को पीटा, फिर मार दी गोली
लवकुशनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी में खेत की सिंचाई कर रहे किसान के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने के बाद गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। घायल किसान का लवकुशनगर में प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं लवकुशनगर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
घायल किसान विनोद पुत्र अशोक तिवारी उम्र 22 वर्ष ने बताया कि गुरूवार की दोपहर करीब 1 बजे वह अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान गांव का छुट्टी मिश्रा, शंकर मिश्रा, गनेश मिश्रा, भूरा सिंह और अरविंद मिश्रा खेत पर आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विनोद के मुताबिक भूरा सिंह ने पहले उसे राइफल की बट से उसे मारा और बाद में अरविंद मिश्रा ने कट्टे से उस पर गोली चला दी, जो कि उसके पैर में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। परिजनों की सूचना पर आई डायल-100 पुलिस, घायल विनोद को लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची। लवकुशनगर बीएमओ डॉ एसपी शाक्यवार ने बताया कि गोली विनोद के पैर में लगी है। चूंकि उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं लवकुशनगर पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वैसे ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल विनोद का कहना है कि आरोपियों से उसका कोई विवाद नहीं है।
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान