पीथमपुर में कचरा जलाने के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इंदौर/धार: धार जिले के औद्योगिक नगर पीथमपुर में भोपाल गैस त्रासदी के दौरान जमा किए गए यूनियन कार्बाइड के 337 मीट्रिक टन रासायनिक कचरे को जलाने के विरोध में हो रहा प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है. शुक्रवार को हजारों की संख्या में युवा प्रदर्शन के लिए पीथमपुर पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया।
प्रदर्शनकारी कचरे जलाने के दुष्परिणामों से डरे हुए
रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक हजार हिंसक प्रदर्शनकारी युवा रामकी कंपनी की ओर बढ़ रहे हैं, जिन्हें देखकर पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया है. प्रदर्शनकारी भोपाल गैस त्रासदी के दौरान जमा किए गए यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के दुष्परिणामों से डरे हुए हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कचरा जलाने के विरोध में एक प्रदर्शनकारी ने आत्मदाह करने की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया था. इस बीच लोगों के विरोध को देखते हुए पीथमपुर एसडीएम विवेक गुर्जर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
NEET को लेकर विपक्ष का बड़ा दांव, राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस सांसदों की बैठक
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
PM मोदी से विक्रमादित्य सिंह की मांग, युवाओं के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम शुरू हो
जाति के नाम पर फरमान! वकील जोड़े से मांगे ₹35 हजार, 1000 लोगों को दावत देने का दबाव