Border-Gavaskar Trophy 2024-25: सिडनी टेस्ट में कोहली का बल्ला रहा शांत, खुद पर निकाला गुस्सा
Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 काफी खराब रही. सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भी विराट का बल्ला शांत रहा. वह पूरी सीरीज एक ही तरह से आउट होते रहे और आखिरी पारी में भी कुछ ऐसा ही हुई. सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली काफी गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने खुद पर ही अपना गुस्सा निकाला.
सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में विराट कोहली 12 गेंदों पर 6 रनों की पारी ही खेल सके. इस पारी में वह स्कॉट बोलैंड का शिकार बने. मैच की पहली पारी में भी उन्हें स्कॉट बोलैंड ने ही आउट किया था. विराट एक बार फिर बाहर की ओर जाती हुई गेंद पर अपना कंट्रोल नहीं रख सके, और स्लिप में स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे. मुकाबले की पहली पारी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. लेकिन इस बार वह अपना विकेट गंवाने के बाद काफी गुस्से में दिखाई दिए. वह आउट होने के बाद खुद का ही माथा पीटते हुए नजर आए और कुछ अपशब्द का भी इस्तेमाल किया.
विराट कोहली के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत कहीं ना कहीं अच्छी रही थी. उन्होंने पर्थ टेस्ट में एक शतक जड़ा था. लेकिन इसके बाद वह लगातार 4 मैचों में फ्लॉप रहे. वह पर्थ टेस्ट को छोड़कर किसी भी टेस्ट में अर्धशतक तक नहीं जड़ सके. वह सीरीज में खेली गई 9 पारियों में से 5 पारियों में तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. इस खराब प्रदर्शन के चलते वह 5 मैचों की सीरीज में 23.75 के औसत से 190 रन ही बना सके.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने