बसारी के एक दर्जन किसानों ने कलेक्टर को सुनाई फरियाद
छतरपुर। बसारी गांव में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को बसारी के भुमानीपुरा मोहल्ले के एक दर्जन किसानों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में सूखी फसलें दिखाकर आवेदन दिया है और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
बसारी के भुमानीपुरा मोहल्ले के रहने वाले किसान सृजन गुप्ता, रामअवतार कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर एक माह से बार-बार खराब हो रहा है। इस आशय की शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर किए जाने के बाद एक बार ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन वह भी खराब हो गया। किसानों के मुताबिक पिछले 15 दिनों से उन्हें बिजली नहीं मिल रही है। सुधार के नाम पर विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मर उठा लिया गया था लेकिन उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लगा है, जिस कारण से उनकी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में अपनी सूखी फसलें दिखाकर समस्या का निराकरण करवाने की मांग की है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक