धार्मिक अनुष्ठान में हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माण
छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम सौंरा के हनुमान मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के धार्मिक अनुष्ठान में मंगलवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण का कार्यक्रम हुआ। वहीं कथाव्यास के रूप में 11 वर्षीय बाल-व्यास सुश्री रिद्धेश्वरी देवी ने श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम चरण में भक्तों को सुदामा प्रसंग सुनाया।
बाल-व्यास सुश्री रिद्धेश्वरी देवी के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता तथा उनके मिलन का मार्मिक वर्णन सुनकर उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो उठे। आयोजन समिति की ओर से मंदिर की पुजारी प्रेमचंद द्विवेदी ने बताया कि गत 19 फरवरी को विशाल कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ था। गत 7 दिनों से हनुमान मंदिर में प्रतिदिन बाल-व्यास सुश्री रिद्धेश्वरी देवी द्वारा धर्मप्रेमियों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशाल भंडारे के साथ आयोजन विराम होगा।
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी