12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देकर लौटे बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी
छतरपुर। जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने हिंदी का पेपर दिया। परीक्षा देने के बाद केन्द्र से बाहर निकले बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। बच्चों का कहना था कि पहला पेपर शानदार रहा, सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने में वे सफल रहे।
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में जिले के 19 हजार 564 नियमित व 1 हजार 636 प्राइवेट विद्यार्थियों सहित 21 हजार 200 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। उक्त परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 76 केंद्र नियमित विद्यार्थियों के लिए और 6 केंद्र स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हैं। 6 अति संवेदनशील केंद्रों में स्वाध्यायी परीक्षार्थी ही शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए उडऩदस्ते की 25 टीमें भी बनाई गई हैं, प्रत्येक उडऩदस्ता दल में तीन सदस्य शामिल हैं। डीईओ आरपी प्रजापति ने परीक्षाएं शांतिपूर्ण व नकलविहीन सुनिश्चित करने के निर्देश परीक्षा केंद्र अध्यक्षों को दिए हैं। बता दें कि 12वीं के बाद 27 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। कक्षा दसवीं में कुल 30 हजार 55 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इसमें 1 हजार 998 परीक्षार्थी प्राइवेट और 28 हजार 57 नियमित परीक्षार्थी शामिल होंगे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक