ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना ईशानगर पुलिस ने बालिका को किया दस्तयाब
छतरपुर। पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए कई शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी की गई है। दिनांक 1 फरवरी से 28 फरवरी तक ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। छतरपुर पुलिस द्वारा अभियान में इस महीने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुवे 45 बालक बालिकाएं दस्तयाब किये गए हैं।
थाना ईशानगर पुलिस ने वर्ष 2023 में गुम हुई बालिका जिसके दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई थी, सूत्र के माध्यम से बालिका को दस्तयाब किया गया। बालिका को काउंसलिंग हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंचाया गया। उक्त थाना ईशानगर कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक शैलेन्द्र सक्सेना, महिला पुलिस अधिकारी महिला आरक्षक शिवानी पुरोहित, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार, जगवेन्द्र सिंह, सुनील अरजरिया, आरक्षक सतीश यादव, संतोष चौरसिया व पुलिस टीम की भूमिका रही।
सोनम वांगचुक की जीत? 26 दिन के अनशन के बाद सरकार से बनी सहमति
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन