सरपंच और मंडल अध्यक्ष ने लिया अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा
ईशानगर। बीती शाम भाजपा के ईशानगर मंडल अध्यक्ष भारत गुप्ता और सरपंच निधि जलज मिश्रा ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल में जो अव्यवस्थाएं मिलीं, उन्हें दुरुस्त कराने के लिए मंडल अध्यक्ष और सरपंच ने मौके से सीएमएचओ को फोन लगाकर आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष भारत गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ नदारद मिला, जिस कारण से लोग निजी अस्पताल में जा रहे थे। वहीं सरपंच निधि मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में मिहिला चिकित्सक न होने से महिलाओं को उपचार कराने में परेशानी हो रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधि होने के नाते सीएमएचओ से अस्पताल में महिला चिकित्सक को पदस्थ करने की मांग की है। इस मौके पर मंडल संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कोरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता का कहना है कि ईशानगर अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर उपचार मिल सके।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक