आबकारी विभाग और पुलिस ने पकड़ी 142 लीटर अवैध शराब
छतरपुर। गत रोज जिले के गढ़ीमलहरा में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 142 लीटर अवैध शराब जप्त की। जिला आबकारी अधिकारी बीआर वैद्य ने बताया कि विभागीय टीम ने गढ़ीमलहरा पुलिस के सहयोग से वार्ड क्रमांक 12 चौरसिया मोहल्ला में अवैध रूप से संग्रहित की गई शराब को जप्त किया है। शराब को जप्त करने के बाद आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जिसकी विवेचना जारी है। आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए थे जिनकी तलाश की जा रही है। जप्त शराब की कीमत करीब 72 हजार रुपए आंकी गई है। कार्यवाही करने वाली टीम में आबकारी विभाग के एसआई अजय वर्मा, जितेंद्र शर्मा, सौरभ सिंह, सोमू सिंह, हेड कांस्टेबल रामनरेश, कांस्टेबल रामसेवक, गड़ीमलहरा थाना के एसआई किशन लाल, आरक्षक दसरथ सिंह, यशवंत पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज