01663/01664 रानी कमलापति–सहरसा–रानी कमलापति ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन (13-13 ट्रिप)
भोपाल मंडल के रानी कमलापति,नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी
भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति – सहरसा – रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13-13 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति – सहरसा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति – सहरसा विशेष ट्रेन दिनांक 07 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 16:30 बजे प्रस्थान कर, (उसी दिन) मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 17:40 बजे नर्मदापुरम, शाम 18:15 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 15:15 बजे सहरसा स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01664 सहरसा – रानी कमलापति साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (13 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 01664 सहरसा – रानी कमलापति विशेष ट्रेन दिनांक 08 अप्रैल 2025 से 01 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 18:30 बजे सहरसा स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 18:35 बजे इटारसी, शाम 19:20 बजे नर्मदापुरम एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन रात 21:10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जं., बरौनी जं., बेगूसराय, खगड़िया जं., मानसी जं. स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
NEET को लेकर विपक्ष का बड़ा दांव, राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस सांसदों की बैठक
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध