एसपी द्वारा डीएसपी-एसडीओपी की पोस्टिंग से मोहन सरकार असहमत, कोई निर्णय नहीं अभी
भोपाल: मध्य प्रदेश के जिलों में पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) की पदस्थापना का अधिकार नहीं मिलेगा। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को सरकार ने लौटा दिया है। बता दें कि पीएचक्यू ने गृह विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें एसपी को जिले में डीएसपी और एसडीओपी के तबादले और पदस्थापना का अधिकार देने की बात कही गई थी। इस प्रस्ताव में एसपी को कलेक्टरों के समान अधिकार देने की बात कही गई थी। जिले में एसडीएम की पदस्थापना तय करने का अधिकार कलेक्टरों को है। इसी तर्ज पर प्रस्ताव में एसपी को अपने हिसाब से अफसरों की पदस्थापना का अधिकार देने की मांग की गई थी, ताकि वह अपनी टीम तय कर सकें और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सके।
सरकार प्रस्ताव से सहमत नहीं
जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार अभी तक प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं ले पा रही है। इस फैसले से राजनीतिक हस्तक्षेप को बढ़ावा मिलेगा। इस तर्क के साथ सरकार अब प्रस्ताव से सहमत नहीं है। सरकार का मानना है कि पुलिस अफसरों के तबादले और पदस्थापना की प्रक्रिया पहले की तरह ही शासन स्तर पर जारी रहनी चाहिए। हालांकि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव अभी विचाराधीन है।
अधिकारियों में उभरे मतभेद
इस प्रस्ताव को लेकर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में मतभेद उभर कर सामने आए। इसको लेकर अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखकर इसका विरोध किया था। इसमें ज्यादातर अधिकारियों ने राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ने की दलील दी थी।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह