CBFC ने ‘Raid 2’ को दी UA सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी, हटाए गए आपत्तिजनक दृश्य
रेड अजय देवगन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। अमन पटनायक की भूमिका में उन्होंने जो जान डाली, वो काबिल-ए-तारीफ है। अब एक बार फिर अजय देवगन बड़े पर्दे पर अमन पटनायक बनकर भ्रष्टाचार को साफ करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म सिर्फ एक दिन बाद ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मगर रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने अपनी पैनी नजर डाली और एक सीन को हटवा दिया, साथ ही कई बदलाव कर दिए।
कोई भी फिल्म जब सिनेमाघरों में आती है तो उससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड यानी CBFC की परीक्षा से गुजरना पड़ता है। फिल्म के चलते हिंसा न भड़के, इसलिए कई बार सीन्स को एडिट या रिमूव कर दिया जाता है। अब रेड 2 पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। फिल्म से कुछ सीन्स को हटाए और एडिट किए गए हैं।
रेड 2 से हटे कई सीन्स
रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है, लेकिन कुछ चेंजेस के साथ। सेंसर बोर्ड ने फिल्म का एक 8 सेकंड का डायलॉग हटवा दिया है। यह डायलॉग था- पैसा, हथियार, ताकत। इसे क्यों हटाया गया है, इसकी वजह सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ डायलॉग्स को एडिट किया गया है जैसे रेलवे मंत्री को बड़ा मंत्री से बदला गया है।
रेड 2 का रन टाइम
अजय देवगन की रेड 2 पहली फिल्म से ज्यादा लंबी होने वाली है। 2018 में आई मूवी 2 घंटे 2 मिनट की थी, लेकिन रेड 2 का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट और 53 सेकंड है। इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से UA 7+ रेटिंग मिली है। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
रेड 2 की स्टार कास्ट
रेड 2 में इस बार अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज नहीं बल्कि वाणी कपूर लीड रोल निभा रही हैं। वहीं, अमन पटनायक का मुकाबला रितेश देशमुख से होने वाला है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है।
बरगी के सालीवाड़ा में खूनी वारदात, दो पक्षों के टकराव में युवक की मौत
थलापति विजय की 'जन नायकन' पर बड़ा विवाद, लीक से 150 करोड़ के नुकसान का दावा
कनाडा पर टैरिफ की मार, वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ सकती है हिस्सेदारी
प्रदर्शन पर बढ़ा सियासी घमासान, CJP ने पुलिस की चोटों पर दिया बयान
सियासी घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का बड़ा संकेत
मेक इन इंडिया को नई ताकत, HAL-Safran समझौते के बाद भारत बनेगा एयरो इंजन निर्माण का केंद्र
करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं 'फिरकी मास्टर', 25 करोड़ के घर में जीते हैं शाही जिंदगी
इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी पर शिकंजा, 55.80 लाख की धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरू
अमेरिका में होगा 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, भारत में इस दिन और समय होगा रिलीज