सहवाग ने मुरलीधरन की गेंदबाजी को किया परफेक्ट, बताया ‘दुनिया का सबसे खतरनाक’
Virender Sehwag: भारतीय टीम के पूर्व विध्वंसक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अपने जमाने में उन्होंने दुनिया के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. मगर एक गेंदबाज ऐसा था जिसे वो भी नहीं पढ़ पाते थे. शायद यही वजह है कि उन्होंने उस गेंदबाज को दुनिया का सबसे खतरनाक बॉलर करार दिया है. यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं. सहवाग ने मुरलीधरन के बारे में अपना विचार साझा करते हुए कहा था, 'अगर आज भी मुझे मुरलीधरन को खेलना होता है तो रात में नींद नहीं आती है. क्योंकि उनका जो एक्शन है वो इतना खतरनाक है कि मुझे समझ में ही नहीं आता है कि वो कौन सी ऑफ स्पिन डालेंगे और कौन सा दूसरा डालेंगे.'
मुझे उनसे डर लगता था: वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने बताया, 'एक बार सचिन तेंदुलकर ने हमें बताया कि जब वो अपना हाथ ऊपर ले जाते हैं तो उनका अंगूठा नजर आता है, तो जब उनका अंगूठा नजर आए तो आप उनको पिक कर सकते हो कि यह गेंद दूसरा होगा.' भारतीय ओपनर ने कहा, 'दुर्भाग्य से मैं जब उनके अंगूठे को ध्यान से देखता था तो उनका अंगूठा भी ब्लैक होता था और उनका चेहरा भी ब्लैक. ऐसे में मुझे उनका अंगूठा नजर नहीं आता था. ऐसे में पता ही नहीं चलता था कि वह कौन सा दूसरा डाल रहे हैं और कौन सी ऑफ स्पिन.' सहवाग ने कहा, 'सात से आठ साल लग गए मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट में मुरली को टेकल करने में, तो 2001 से लेकर 2007-08 तक मैं जब भी श्रीलंका के खिलाफ खेलता था तो मुझे मुरलीधरन का डर सताता था. अबतक सबसे खतरनाक गेंदबाज मैंने खेला है जिससे मुझे डर लगा हो तो वो मुरलीधरन थे.'
बुलडोजर एक्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं
असम में जलप्रलय जैसे हालात, 50 लोगों की मौत, ऊपरी जिलों में भारी तबाही
US बेस के पास धमाकों के बाद हाई अलर्ट, वेस्ट बैंक हिंसा ने बढ़ाई बेचैनी
वार्ता का पहला दौर खत्म, इस्तीफे की मांग पर CJP और सरकार आमने-सामने
21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर मचा बवाल, जेपी अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
अनुकंपा नियुक्ति मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी के पक्ष में फैसला
समुद्री सीमा विवाद ने फिर बढ़ाया तनाव, चीन-फिलीपींस के बीच वॉटर कैनन बना वजह
रेल मंडल में स्काउट्स-गाइड्स की गतिविधियां तेज, टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ
दिल्ली में प्रदर्शन का असर, इंटरनेट सेवा पर रोक और कई मेट्रो स्टेशन बंद