मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां शुरू
राज्यमंत्री और कलेक्टर ने गौरिहार स्टेडियम का किया निरीक्षण
छतरपुर। जिले के गौरिहार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के लिए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल के साथ शनिवार को गौरिहार स्टेडियम और नजदीकी तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह, लवकुशनगर एसडीएम राकेश शुक्ला, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राज्यमंत्री और कलेक्टर ने स्टेडियम ग्राउंड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पास के तालाब की स्थिति का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध और सुचारु रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
भरत तिवारी केस: परिवार का आरोप—'न्याय दिलाने का दावा कर प्रचार का दबाव बनाया'
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में Hero EV की नई छलांग, नेपाल में उतारीं 3 बाइक्स
सरकार का बड़ा एक्शन: पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी, लोकसभा में पेश होगा बिल
तेज बहाव बना काल, सारंगढ़ में नाला पार करते कार बही; दंपती की तलाश जारी
आतंक फैलाने की कोशिश नाकाम, तीर-धनुष लहराने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा
'धूम 4' से लेकर 'लव एंड वॉर' तक, रणबीर कपूर ने पहली बार खुलकर रखी अपनी बात
27 जुलाई का इंतजार खत्म, लेकिन ई-बसों के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार