रिकॉर्ड तोड़ छपाई खर्च! RBI ने ₹6,372 करोड़ किए खर्च, करेंसी प्रिंटिंग पर 25% की वृद्धि ने चौंकाया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में खुलासा किया है कि 2024-25 के वित्तीय वर्ष में करेंसी नोट छापने पर होने वाला खर्च बढ़ गया है. RBI के मुताबिक, पिछले वर्ष की तुलना में यह खर्च 25 फीसदी बढ़कर 6,372.8 करोड़ रुपये हो गया. 2023-24 में यह खर्च 5,101.4 करोड़ रुपये था. इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह नोटों की मांग में बढ़ोतरी और नई सेफ्टी विशेषताओं का लागू किया जाना बताई गई है.
क्यों बढ़ा करेंसी प्रिंटिंग का खर्च
RBI के अनुसार, करेंसी प्रिंटिंग पर खर्च बढ़ने के कई कारण हैं. सबसे प्रमुख कारण नोटों की बढ़ती मांग है. 2024-25 में नोटों की संख्या में 6 फीसदी और मूल्य में 5.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. साथ ही, मई 2023 में शुरू हुई 2000 रुपये के नोट की वापसी प्रक्रिया के तहत 98.2 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में लौट चुके हैं, जिससे नए नोट छापने की जरूरत पड़ी.
सेफ्टी फीचर्स भी खर्च बढ़ने का एक बड़ा कारण हैं. RBI अब बेहतर और उन्नत सेफ्टी फीचर्स वाले नोट छाप रहा है, जिससे लागत में बढ़ोतरी हुई है.
किस नोट का कितना योगदान
500 रुपये के नोट सबसे अधिक प्रचलन में हैं, जो कुल नोटों का 40.9 फीसदी (संख्या के हिसाब से) और 86 फीसदी (मूल्य के हिसाब से) हैं. 10 रुपये के नोट दूसरे स्थान पर हैं, जो 16.4 फीसदी (संख्या के आधार पर) हैं. कम मूल्य वाले नोट (10, 20, 50 रुपये) कुल नोटों का 31.7 फीसदी हैं.
2000 रुपये के नोटों की स्थिति
मई 2023 में जब 2000 रुपये के नोटों को वापस लिया गया, उस समय 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट बाजार में प्रचलन में थे. 31 मार्च 2025 तक, इनमें से 98.2 फीसदी नोट बैंकों में जमा हो चुके हैं. अब RBI 2000 रुपये के नए नोट नहीं छाप रहा. वहीं 2024-25 में e-Rupee का प्रचलन 334 फीसदी बढ़ा है, हालांकि भारत में अब भी नकदी की मांग बनी हुई है.
नकली नोटों की स्थिति
2024-25 में बैंकिंग क्षेत्र में RBI द्वारा 4.7 फीसदी नकली नोट पकड़े गए. 200 और 500 रुपये के नकली नोटों में क्रमशः 13.9% और 37.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. वहीं 10, 20, 50, 100 और 2000 रुपये के नकली नोटों में कमी दर्ज की गई है.
वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत
विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच संसद में गतिरोध
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल
मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल, भोजपुरी स्टार को देखकर बोलीं- 'बहुत घिनौनी हरकत है'
पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की नई टेस्ट टीम, स्टार गेंदबाज बाहर होने से चौंके फैंस
‘अन्याय का जवाब मिलेगा’, पीएम मोदी के बयान पर टीकाराम जूली ने साधा निशाना
सोनम वांगचुक मामले में नई सियासी हलचल, संजय राउत ने केंद्र को घेरा