अबूझमाड़ में बढ़ी मोबाइल कनेक्टिविटी, कच्चापाल में शुरू हुआ जियो 4जी टॉवर
नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा माओवाद प्रभावित गांवों तक बुनियादी सुविधाएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नियद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) योजना शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत पांच किलोमीटर की परिधि के गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही इन गांवों के ग्रामीणों को सरकार की व्यक्ति मूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। नेयद नेल्लानार अंतर्गत अबूझमाड़ के दुर्गम एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ साथ मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अंदरूनी क्षेत्र में सड़क, पानी, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, दूरसंचार, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। योजनांतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कच्चापाल में जियो 4जी मोबाईल का नया टॉवर लगाकर दूरसंचार व्यवस्था प्रारंभ किया गया है। कच्चापाल में नया मोबाईल टॉवर लगने से कच्चापाल, तोके, गोंगला सहित 2 किलोमीटर के क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। अबूझमाड़ के लोग अब मोबाईल कनेक्टिविटी और इंटरनेट सुविधा का उपयोग कर देश दुनिया से जुड़ सकेंगे।
कच्चापाल में मोबाईल टॉवर लगने से कच्चापाल, तोके, गोंगला एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को मोबाईल कनेक्टिविटी दूरसंचार व्यवस्था एवं इंटरनेट का लाभ मिलेगा, जिसके माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होंगे और देश-विदेश की घटनाओं एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ईडीएम कामरान खान ने बताया कि आने वाले दिनों में जल्द ही कोडलियर एवं कुतूल में टावर संचालित किया जाएगा, इसके उपरांत पदमकोट, बेड़माकोटी, कान्डुलपार में मोबाईल टावर संचालित किया जाएगा। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत 4 जी मोबाईल टॉवर प्रारंभ किया गया है, जिसमें ग्राम कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहन्दी, होरादी, गारपा और कच्चापाल के टॉवर से लोगो को कनेक्टिवीटी की सुविधा मिल रही है। विगत 1 वर्ष में 32 टॉवर लगाया गया है जो सुचारू रूप से ग्रामिणों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नियद नेल्लानार योजना को गांवों में तेजी से आर्थिक विकास के लिए तैयार की गई है। इस योजना के तहत् प्रधानमंत्री आवास, स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र, राशन कार्ड, सामुदायिक भवन, किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पंप, हैंड पंप, सोलर पंप, हर गांव में खेल मैदान, मुफ्त बिजली 500 यूनिट तक, बैंक सखी, एटीएम, कौशल विकास, वन अधिकार पट्टा, मोबाइल टावर, डीटीएच एवं टीवी, हेलीपैड तथा बस सेवा जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा