दुल्हन के स्वागत के बीच पहुंचीं तीन लड़कियां, बोलीं- यही है हमारा प्रेमी
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक शादी के बाद दुल्हन को घर लाया. घर में दुल्हन का खूब स्वागत हुआ. इसी बीच, तीन लड़कियां वहां पहुंच गईं और युवक को अपना बॉयफ्रेंड बताने लगीं. घरवालों ने समझाने की कोशिश की तो तीनों लड़कियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लड़कियों को समझाकर घर वापस भेजा.
गांववालों के मुताबिक, जैसे ही दुल्हन घर पहुंची, तीनों ही लड़कियां ऑटो से वहां पहुंच गईं. घरवालों को तीनों के बारे में कुछ पता नहीं था. इसी बीच, तीनों ने युवक को प्रेमी बताना शुरू किया. घटना सोमवार की है. पुलिस के मुताबिक, दूल्हा बारात लेकर बरेली गया था. वह सोमवार को दुल्हन को लेकर वापस लौट रहा था. तभी लड़कियां घर पहुंच गईं.
दूल्हे के घर पहुंच कर तीन लड़कियों ने किया हंगामा
लड़कियों के हंगामे से घरवाले भी सहम गए. उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था. वहीं, दूल्हा भी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा था. जब उससे लड़कियों के बारे में पूछा गया तो वह भी ठीक तरीके से जवाब नहीं दे रहा था. पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए मामला समझ नहीं पाए. हालांकि, फिर बाद में पुलिसकर्मियों ने लड़कियों को समझाया तो तीनों अपने घर वापस चली गईं. वहीं, काफी देर तक लड़के के घर पर अफरातफरी का माहौल रहा.
पुलिस ने तीनों लड़कियों को समझाकर घर भेजा
इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं. शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के सामने लड़कियों का इस तरीके से हंगामा करना असहज स्थिति पैदा कर रहा था. घरवाले भी लड़के से तीनों लड़कियों के बारे में पूछते दिखाई दिए, लेकिन वो चुप्पी साधे रखा. वहीं, पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है. पुलिस ने कहा कि न ही लड़के के घरवालों ने और न ही तीनों लड़कियों ने केस दर्ज कराया है. अब मामला पूरी तरीके से शांत है.
माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा