74 की उम्र में भी रजनीकांत का जलवा, फिल्म रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई
Rajinikanth: इस वक्त साउथ की कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा है. जिनमें रजनीकांत की भी एक फिल्म शामिल है. उनकी अगली फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. यह पिक्चर 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. जहां एक ओर रजनीकांत और ऋतिक रोशन की टक्कर होगी. तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड वर्सेज साउथ शुरू हो गया है. जहां इस महाक्लैश से पहले ही रजनीकांत को तगड़ा फायदा हो गया है. उनकी फिल्म ने करोड़ों छाप लिए हैं. रजनीकांत अपनी अगली फिल्म ‘कुली’ में एकदम धांसू अवतार में दिख रहे हैं. फिल्म की पहली झलक को भी गजब का रिस्पॉन्स मिला था. इसी बीच एक रिपोर्ट छपी, जिससे पता लगा कि एक्टर की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 80 करोड़ की डील फाइनल की है.
रिलीज से पहले कितने करोड़ छापे?
दरअसल जो नई रिपोर्ट सामने आई है, उससे पता लगा कि रजनीकांत बड़े धमाल की तैयारी में हैं. उनकी ‘कुली’ को लेकर तगड़ा माहौल भी बना हुआ है. इंडस्ट्री इन्साइडर रमेश बाला के मुताबिक, ‘कुली’ ने टॉप डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बहुत बड़ी ओवरसीज राइट्स डील साइन की है. यह अब तक किसी भी कॉलीवुड फिल्म की ओर से हासिल किया गया पहला अचीवमेंट है. हाल ही में पता लगा कि रजनीकांत की फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपये डील पर लगभग बात चल रही है. अगर यह कंफर्म होती है, जो कि उम्मीद भी है, तो फिर सबसे बड़ी प्री-रिलीज डील होगी. हालांकि, फिल्म से ज्यादा तो रजनीकांत अपनी फीस को लेकर चर्चा में हैं.
कितनी फीस वसूल रहे एक्टर?
रजनीकांत ने ‘कुली’ के लिए तगड़ी रकम वसूली है. रिपोर्ट से पता लगा कि इस पिक्चर के लिए सुपरस्टार 260-280 करोड़ रुपये तक वसूल रहे हैं. इस फीस में प्रॉफिट शेयरिंग भी जोड़ा गया है. हालांकि, अगर ऐसा होता है, तो फिर वो एशिया के हाइएस्ट पेड एक्टर बन जाएंगे. हालांकि, उनकी इस फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन की वॉर 2 से होगी. यूं तो नुकसान दोनों को ही झेलना पड़ेगा. लेकिन रजनीकांत के फैन्स के लिए टेंशन की बात है. दरअसल साउथ का बड़ा नाम जूनियर एनटीआर को ऋतिक रोशन की फिल्म में देखा जाएगा.
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क
वकीलों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिल्ली लाठीचार्ज पर कानपुर में गरजा विरोध
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद