शिलांग से आया हनीमून कपल का आखिरी कॉल, बहू ने सास से बांटीं दिल की बातें
इंदौर : इंदौर के नवविवाहित दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग गए. वहां पहुंचने के 3 दिन बाद कपल गायब हो गया. 11 दिन तक सर्चिंग के बाद राजा रघुवंशी की डेडबॉडी शिलांग की घाटी से बरामद हुई है. लेकिन पत्नी सोनम का कुछ भी सुराग नहीं लग सका है. इधर, हनीमून के दौरान सोनम की अपनी सास से फोन पर बातचीत हुई थी. इसी बातचीत के बाद कपल गायब हो गया. दोनों के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
शिलांग की घाटियों में सोनम की तलाश जारी
बता दें कि इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने के लिए शिलांग गए थे. दोनों शिलांग के ओयरा हिल्स से गायब हो गए. उनकी तलाश में शिलांग पुलिस पिछले 11 दिनों से लगी हुई थी. इसी दौरान एक गहरी खाई में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की लाश पुलिस को मिली. पत्नी सोनम की तलाश अभी भी शिलांग पुलिस द्वारा की जा रही है. लापता होने से ठीक पहले सोनम रघुवंशी ने अपनी सास उमा रघुवंशी से फोन पर बात की थी.
सास ने व्रत में फलाहार लेने की सलाह दी
इस अंतिम बातचीत में सास अपनी बहू से पूछ रही है "बेटा कैसी हो तुम. मैं साबूदाना फलिहार बना रही थी तो तेरी याद आ गई. मैंने सोचा कि मेरी बहू ने ग्यारस का उपवास किया है." इस पर बहू सोनम ने कहा "हां मां मैंने इनको साफ कह दिया कि मैं घूमने के चक्कर में अपनी ग्यारस नहीं तोडूंगी." इसके बाद सास ने कहा "बेटा तू इतनी हांफ क्यों रही है. कुछ खा लेना उपवास का मिले तो." इस पर बहू सोनम ने कहा "मां यहां कुछ भी ढंग का खाने-पीने को नहीं मिलता. अभी एक जगह कॉफी पी तो ऐसा लगा ना जाने क्या पी रहे हैं." इस पर सास ने पूछा "बेटा अभी तुम कहां पर हो." सोनम ने बताया "मां ये मुझे घुमाने के लिए जंगलों में ले आए हैं. खूब खड़ी और कठिन चढ़ाई है."
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क
वकीलों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिल्ली लाठीचार्ज पर कानपुर में गरजा विरोध
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद