किसान परिवार के नाम पर निकला लाखों की ऋण
समिति प्रबंधक पर लगे आरोप, कलेक्टर के पास पहुंचा किसान
छतरपुर। जिले के ग्राम सलैया में एक किसान परिवार ने सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक पर उनके नाम से लाखों रुपये का फर्जी ऋण निकालने के गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को पीडि़त किसान ने कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
छतरपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सलैया निवासी शारदा प्रसाद रावत ने बताया कि सेवा सहकारी समिति सलैया के प्रबंधक शिवपूजन शुक्ला ने 1 मई को उनके, उनकी पत्नी कमल कुंवर और पुत्र प्रेम शंकर रावत के नाम पर डिमांड कार्ड उनके घर पर दिए हैं, जबकि उन्होंने समिति से लिए गए सभी पुराने ऋणों का भुगतान पहले ही कर दिया था। आरोप है कि प्रबंधक ने फर्जी तरीके से उनके परिवार के नाम पर नया ऋण निकालकर उन्हें कर्जदार बना दिया है। शारदा प्रसाद ने कहा कि उन्हें इस फर्जी ऋण की कोई जानकारी नहीं थी, और यह धोखाधड़ी समिति प्रबंधक द्वारा की गई है। शारदा प्रसाद ने जनसुनवाई में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत