घुटनों पर चलकर जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचा व्यापारी
सड़क निर्माण का कार्य अधूरा होने से हो रही परेशानी
छतरपुर। शहर में कलेक्टर बंगला के समीप सड़क चौड़ीकरण का कार्य अधूरा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी परेशानी से जिला प्रशासन को अवगत कराने मंगलवार को एक व्यापारी घुटनों पर चलकर जनसुनवाई में पहुंचा, जहां व्यापारी ने अपनी पीड़ा जाहिर की।
शहर के वार्ड नंबर 16 में पन्ना नाका के पास रहने वाले व्यापारी प्रशांत जैन ने बताया कि कलेक्टर बंगला के पास सड़क चौड़ीकरण और फुटपाथ निर्माण का कार्य चार महीने से अधूरा पड़ा है। इस कारण क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। प्रशांत ने कहा कि उन्होंने नगर पालिका में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरटीआई के तहत कार्य की प्रगति और टेंडर की जानकारी मांगी, लेकिन नगर पालिका ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी से परेशान होकर उन्होंने जनसुनवाई में घुटनों पर चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी शिकायत दर्ज की। प्रशांत ने आशंका जताई है कि यदि बारिश के मौसम में अधूरी सड़क के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है।
सीएमओ बोलीं- जानकारी नहीं मिली तो उच्च अधिकारियों के पास जाएं
इस मामले में जब छतरपुर नगर पालिका की सीएमओ माधुरी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि पुराने टेंडर का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवेदक को आरटीआई के तहत जानकारी नहीं मिली, तो वे उच्च अधिकारियों के पास अपील कर सकते हैं।
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत