खेतों में पड़ी मिली सिर कटी लाश
इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छतरपुर। बिजावर अनुभाग के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झरकुंआ में एक खेत में महुआ के पेड़ के नीचे सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात पुरुष का यह शव, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष अनुमानित है, तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर भेजा है और शिनाख्त के साथ मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक झरकुंआ गांव के एक खेत में महुआ के पेड़ के नीचे मिले इस शव का सिर धड़ से अलग था। मृतक के सिर पर काले बाल, चेहरे पर मूंछें थीं, और दाहिने हाथ की कलाई पर कलावा बंधा हुआ था। उसने पूर्ण बांह की शर्ट पहनी थी, जिसके नीचे काली और पीली रंग की टी-शर्ट थी, जिसमें केजेएस सीमेंट लिखा हुआ था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर के डॉक्टरों के अनुसार, शव तीन-चार दिन पुराना हो सकता है, क्योंकि शरीर सड़ा-गला था और उस पर जंगली जानवरों के निशान भी पाए गए। किशनगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत