अमरपाटन ड्यूटी पर DSP मिश्रा को पति से जान का खतरा, जताई सुरक्षा की मांग
कटनी। कटनी से स्थानांतरण हुईं डीएसपी ख्याति मिश्रा ने मैहर में अपनी आमद तो दर्ज करा दी, लेकिन वहां के अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने एसपी को लिखा है कि यहां ड्यूटी के दौरान उन्हें खतरा हो सकता है, क्योंकि उनके पति तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पूर्व में अमरपाटन में तैनात रह चुके हैं।
शैलेंद्र बिहारी वर्तमान में दमोह जिले के पटेरा तहसीलदार हैं। दूसरी ओर, तहसीलदार के स्वजन ने तीसरे दिन भी जबलपुर जोन के डीआईजी अतुल सिंह के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराए। डीआईजी का कहना है कि ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र के स्वजन द्वारा जबलपुर में बयान दर्ज कराने के बाद जांच रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाएगी।
सीएम ने कटनी एसपी को हटा दिया था
बता दें कि डीएसपी के पिता, बेटे व तहसीलदार के स्वजन के साथ कटनी सीएसपी बंगले में गत 31 मई की रात हुई मारपीट की घटना के बाद कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को मुख्यमंत्री के निर्देश पर हटा दिया गया। उनके कार्यालय में तीसरे दिन भी सन्नाटा रहा।
पूर्व एसपी पर लगाया था पत्नी से अलग करने का आरोप
उम्मीद है कि नए एसपी अभिनव विश्वकर्मा आज कटनी में ज्वाइनिंग दे सकते हैं। दरअसल, डीएसपी ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तहसीलदार ने पुलिस अधीक्षक रंजन पर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने और पत्नी से अलग कराने का आरोप लगाते हुए शिकायतें की थीं, जबकि डीएसपी ख्याति मिश्रा ने भी पति पर शक करने और उससे ऊंचा ओहदा होने पर रंजिश रखते हुए बदनाम करने का आरोप लगाए थे।
इस बीच कटनी में सीएसपी पद से ख्याति का तबादला अमरपाटन डीएसपी के रूप में कर दिया गया। शनिवार को वह अपने बंगले में समान पैक करा रही थीं, तभी उनके माता-पिता सहित पति व अन्य स्वजन पहुंच गए थे। बंगले में विवाद होने के बाद पहुंचे पुलिस बल ने स्वजन से मारपीट कर दी थी।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने