आधार कार्ड सेंटर पर मनमानी, महिलाएं 5 दिन से भटक रहीं
चिलचिलाती धूप में इंतजार, संचालक पर पक्षपात और शुल्क वसूली का आरोप
महाराजपुर। डाकखाने के आधार कार्ड सेंटर पर संचालक की मनमानी से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं परेशान हैं। पांच दिन से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहीं महिलाओं को सुबह-शाम का समय देकर दिनभर इंतजार कराया जाता है, लेकिन काम नहीं होता। यह मामला आधार केंद्रों की अव्यवस्था और ग्रामीणों की मजबूरी को उजागर करता है।
श्रीनगर निवासी क्रांति प्रजापति और महाराजपुर की निवारी अंगूरी चौरसिया ने बताया कि वे आधार कार्ड में फोटो और नाम बदलवाने के लिए 20-50 किलोमीटर दूर से डाकखाने पहुंचीं। क्रांति ने कहा, संचालक ने सुबह 8 बजे बुलाया, लेकिन 10 बजे तक न टोकन मिला, न काम शुरू हुआ। तपती धूप में छोटे बच्चों को घर छोड़कर इंतजार करना पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि संचालक अपने चहेतों का काम पहले करता है और प्रत्येक व्यक्ति से 100 से 200 रुपये वसूलता है, चाहे वह बच्चा हो, पुरुष हो या महिला। अंत में उन्हें अगले दिन आने को कहकर लौटा दिया जाता है, लेकिन अगले दिन भी यही सिलसिला दोहराया जाता है।
'ऐसे हालात पहले नहीं देखे…' पापोन ने असम बाढ़ पर साझा किया दर्द, की सहयोग की अपील
पानी की हर बूंद पर संघर्ष, टेक्सास में उद्योग बनाम आम जनता की बहस तेज
वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर वीवीएस लक्ष्मण का भरोसा, लेकिन टीम मैनेजमेंट को किया आगाह
परीक्षाओं में पारदर्शिता पर जोर, पेपर लीक रोकने वाला बिल आज संसद में
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
ओरछा के जहांगीर महल का नाम बदलेगा या नहीं? मुख्यमंत्री के बयान के बाद उठे कई सवाल
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
भरत तिवारी केस: परिवार का आरोप—'न्याय दिलाने का दावा कर प्रचार का दबाव बनाया'
हाई कोर्ट की सख्ती! अनुज शर्मा से जुड़े मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश