होटल में छात्रा से दुष्कर्म: प्रेमी और उसका सहयोगी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
अछल्दा रोड स्थित ओयो होटल में बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म हुआ था। इसकी मेडिकल में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्रेमी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने होटल को सीज करने की संस्तुति करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
घटना के बाद रविवार को होटल में ताला लगा पाया गया।पुलिस के अनुसार, ऐरवाकटरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शनिवार को अपनी मां से योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने की बात कहकर घर से निकली थी।
दोपहर करीब एक बजे प्रेमी नेम सिंह उर्फ श्याम, निवासी नगला बसावन थाना भरथना, इटावा और उसका साथी अंकित, निवासी करमूपुर ऐरवाकटरा, छात्रा को गंभीर हालत में कस्बे के मातृ-शिशु अस्पताल छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने छानबीन करते हुए रविवार को हरचंदापुर पुलिया से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में नेम सिंह ने बताया कि वह छात्रा को अछल्दा रोड स्थित ओयो होटल ले गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अधिक खून बहने के कारण छात्रा की हालत बिगड़ने पर दोनों उसे अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल से छात्रा को गंभीर हालत में चिचौली स्थित मेडिकल कालेज और फिर सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया।
मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, पुलिस ने ओयो होटल को सीज करने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
पहले भी हो चुकी है आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत
अछल्दा रोड स्थित इसी होटल को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायतें की जा चुकी थीं। आसपास के स्कूलों के संचालकों ने कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन से इस होटल की गतिविधियों की ओर ध्यान दिलाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी एक अन्य होटल में प्रेमी युगलों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला उजागर हुआ था।
अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती की तैयारी, जानें नए बिल का भारतीयों पर संभावित असर
मैदान से पहले इंडिया हाउस में टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले भारतीय उच्चायुक्त से हुई मुलाकात
भोपाल मेट्रो का विस्तार तेज, 4 नई ट्रेनें शामिल; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'रामायण' की नई 'सीता' पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया, साई पल्लवी पर कही दिल की बात
'बदला हुआ कश्मीर दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील से छिड़ी चर्चा, इम्तियाज का भी आया बयान
ट्रेविस हेड ने बताई पूरी कहानी, पत्नी को मिली गालियों और कोहली विवाद पर किया खुलासा
सरेराह ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज
गुजरात में बारिश का कहर, ट्रेनों की रफ्तार थमी; यात्रियों की बढ़ी परेशानी
थोड़ी देर में मीडिया से मुखातिब होंगे राहुल गांधी, शिक्षा और पेपर लीक पर बोलेंगे
सावन से पहले अंडों की महंगाई, एक अंडे के लिए चुकाने पड़ रहे ₹9